BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 7:03 pm
KHABAR : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत कल होगी मतगणना की फायनल रिहर्सल, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को दिए उपस्थित रहने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मतगणना का द्वितीय प्रशिक्षण सह पूर्वाभ्यास (फायनल रिहर्सल) 2 दिसम्बर को होगा। इस दिन यह फायनल रिहर्सल दोपहर 12 बजे एमएलबी कॉलेज के ए-ब्लॉक में की जायेगी। मतगणना कार्य के लिये तैनात किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं ईवीएम परिवहन प्रभारी व रनर (चतुर्थ श्रेणी) भाग लेंगे। फायनल रिहर्सल में भाग लेने वाले अधिकारी-कर्मचारी अचलेश्वर गेट से एमएलबी कॉलेज में प्रवेश कर सकेंगे।

जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. विजय दुबे ने बताया कि फायनल रिहर्सल में भाग लेने वाले अधिकारी-कर्मचारी अर्थात माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों की द्वितीय रेंडमाइजेशन की विधानसभावार सूची उपस्थिति काउण्टर पर चस्पा की जायेगी। यहीं पर इन सभी अधिकारियों को पहचान पत्र वितरित किए जायेंगे।

ईवीएम परिवहन व्यवस्था के लिये तैनात किए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्रवार विशेष रंग की जैकेट भी प्रदान की जायेगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिये कर्मचारियों को अलग-अलग रंग की जैकेट दी जायेगी। ज्ञात हो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातरू 8 बजे से होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE