BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2023, 6:29 pm
REPORT : जिले में विगत दिनों हुई वर्षा की स्थिति को देखते हुए रबी फसलों के लिए किसानों को दिए आवश्यक कृषि तकनीकी एवं समसामयिक कृषि परामर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी द्वारा शिवपुरी जिले में विगत दिनों हुई वर्षा की स्थिति को देखते हुए रबी फसलों के लिए आवश्यक कृषि तकनीकी एवं समसामयिक कृषि परामर्श कृषकों के लिए दिए गए। विगत 3-4 दिसम्बर को जिले की विभिन्न तहसीलों में 3.5 मिमी. से 6.7 मिमी. तक हुई वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषक बंधुओं को आवश्यक एडवाइजरी जारी की गई है।
जिसके तहत फसल के खेतों में जल का ठहराव/भराव न होने दें तथा कटाव कर अतिरिक्त जल निकासी करें। अधिक वर्षा की स्थिति में खेत से पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारू करें। दलहनी फसलों चना, मटर, मसूर एवं धनिया इत्यादि की फसलों में अधिक समय तक जल का ठहराव न होने दें। गेहूं की फसल में सिंचाई न करें। वर्तमान वर्षा से फसल को दो सिंचाई के बराबर लाभ की स्थिति होगी। जहां गेहूं की बुबाई किए 25-30 दिन हो गए हैं वहां वर्षा ठहरते ही शेष नत्रजन की मात्रा यूरिया की टॉप ड्रेसिंग या जल विलय रूप में भुरकाव या छिड़काव कर पूर्ति करें। रबी की देर से बोई जाने वाली फसल जो धान के बाद खेत खाली हुए हैं वहां 20-25 प्रतिशत बीज दर बढ़ाते हुए गेहूं की बुबाई का कार्य बतर आने पर पूर्ण करें। रबी में देर से बोई जाने वाली अन्य फसलों के अलावा रबी प्याज के लिए भी इस वर्षा नमी का लाभ लें तथा बतर आने पर मुख्य खेत की तैयारी कर प्याज की पौध का रोपण के लिए खेत तैयार करें। प्राकृतिक रूप से मिला वर्षा का जल फसलों के लिए फायदेमंद होगा तथा समान रूप से फसलों को मिलकर प्राकृतिक रूप से वायुमण्डलीय नत्रजन को भी उपलब्ध कराने में सहयोगी होगा। इस वर्षा जल से भूमिगत जल में वृद्धि के साथ-साथ फसलों के लिए दोहन किए जा रहे भूमिगत जल में भी लाभ होगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी के वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों से परामर्श लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE