BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन.. <<     REPORT : जिले में कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : देह व्यापार का भांडाफोड़, जब खाकी ने दी.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित जायसवाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और हिमाचल प्रदेश की.. <<     KHABAR : कृषि उत्पादन आयुक्त मई माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही हुकम बाई न्याती, परिवार में.. <<     KHABAR : जिला जेल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     VIDEO NEWS: लोकसभा चुनाव 2024: शाजापुर जिले में इतने.. <<     VIDEO NEWS: एमपी लोकसभा चुनाव में फर्जी वोट का खेल,.. <<     VIDEO NEWS: देह व्यापार मामले में फरार चल रही.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2024, 11:11 am
BIG NEWS : उज्जैन सीट से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर सांसद फिरोजिया की मां ने मनाया जश्न, कहा- बाबा महाकाल पर विश्वास था, टिकट बेटे को ही मिलेगा, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

उज्जैन। सांसद बेटे अनिल फिरोजिया को भाजपा से उज्जैन से टिकट मिलने पर मां जावित्री ने कहा कि मुझे बाबा महाकाल पर पूरी आस्था और विश्वास था। मुझे पता था कि कुछ भी हो जाए टिकट तो अनिल को ही मिलेगा। 
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन दूसरी लिस्ट जारी। जिसमें मध्यप्रदेश कि उन पांच सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए गए, जिन्हें पहली सूची में छोड़ दिया गया था। पहली सूची में इन लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि शीर्ष नेतृत्व इन सीटों पर उम्मीदवारों का बदलाव कर सकता है। लेकिन, उज्जैन और इंदौर में भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद को ही फिर से मैदान में उतारकर उन पर भरोसा जताया है। उज्जैन-आलोट सीट से भाजपा ने सांसद अनिल फिरोजिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से एक बार फिर प्रत्याशी बनाए गए सांसद फिरोजिया की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है। 
भगवान महाकाल में अगाध श्रद्धा रखने वाली सांसद अनिल फिरोजिया की मां जावित्री फिरोजिया को बाबा महाकाल पर पूरा विश्वास था कि लोकसभा चुनाव में टिकट बेटे अनिल फिरोजिया को ही मिलेगा। बुधवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा के समय उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया की माताजी प्रतिदिन की तरह ही घर के बाहर बने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर रही थीं। जब उन्हें पता चला कि बेटे अनिल को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है तो सबसे पहले उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया और भगवान को भोग लगाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE