BREAKING NEWS
NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल के आईएसबीटी से हटाया अतिक्रमण,.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र एवं.. <<     KHABAR : खण्डेलवाल स्मृति में पांच दिवसीय योग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर भोपाल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2024, 7:04 pm
NEWS :महावीर जयंती महोत्सव भव्यता के साथ होगा आयोजित, शोभा यात्रा के साथ जैन प्रतिभाओं का होगा सम्मान, श्री महावीर जैन मंडल की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल की कार्यकारिणी बैठक मांगलिक धाम में श्रमण संघ अध्यक्ष अशोक मेहता, तेरापंथ अध्यक्ष अजीत ढीलीवाल, शांतक्रांत संघ अध्यक्ष सुरेश लोढ़ा, मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष,सांवर मल बोरिया,साधुमार्गी संघ अध्यक्ष रोशन लाल लोढ़ा ,दिगंबर संघ मंत्री रमेश अजमेरा, महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया,नवयुवक मंडल अध्यक्ष एवंत मेहता व युवा मंडल अध्यक्ष आदित्य नागोरी, मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर कोषाध्यक्ष संपत डांगी के मुख्य आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे आगामी 21 अप्रैल को महावीर जयंती महोत्सव भव्यता के साथ मनाने के लिए सक्रिय सदस्यो को जोड़कर कमेटिया गठित करने, पारिवारिक जानकारी युक्त अरिहंत निर्देशका का प्रकाशन महावीर जयंती से पूर्व करने तथा संविधान के अनुसार संगठनात्मक ढांचे को तैयार करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गए।


महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने स्वागत उद्बोधन के साथ एजेंडा विषय की जानकारी दी।डा सेठिया ने महावीर जयंती के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा के साथ नवकारसी, युवा व महिला सम्मेलन, जैन मेला, सूजोक चिकित्सा शिविर आयोजन, अहिंसा रेली, विचार गोष्ठी आदि के आयोजन पर व्यापक चर्चा की गई वही अरिहंत निर्देशिका में उपयोगी जानकारी देने के साथ ही शेष बचे परिवार की जानकारी के लिए अंतिम प्रयास के लिए क्षेत्रीय टीम को लगाने का निर्णय किया गया। बैठक में डा नेमीचंद अग्रवाल, अभय संचेती, डा आर एल मारू,डा अरविंद सांखला ,सोहन पोखरना,दिलीप पोखरना,अरविंद ढिलीवाल, कमल जैन,के एम जैन,कोमल पोखरना,निरंजन नागोरी,आर के पोसवालिया,चंद्र सिंह कोठारी,रजनीश खाब्या,राजू नाहटा,राजेश पोखरना,वल्लभ मोदी,अर्पित बोहरा रजनीश खाब्या, ओ पी अजमेरा, स्नेहा ढिलीबाल,उमा सुराना,कैलाश पोखरना ,हर्ष मेहता,हिमांशु बोर्डिया आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में साधुमार्गी संघ अध्यक्ष रोशन लाल लोढ़ा व शांत क्रांत संघ अध्यक्ष सुरेश लोढ़ा के संरक्षक मनोनित होने पर उपरना पहना कर अभिनंदन किया। संचालन व आभार महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने व्यक्त किया।

आगामी अध्यक्ष का होगा मनोनयन
अध्यक्ष डा आई एम सेठिया ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए बताया की संगठन के आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित चुनावों में पंजीकृत उपनियमानुसार मंडल व सहयोगी संगठनो के अध्यक्ष का निर्वाचन सभी संघों के द्वारा प्रतिनिधि मनोनयन के आधार पर सम्पन्न होगा। मंडल सहित महिला मंडल, युवक मंडल की सदस्यता सूची भी तैयार कराई जा रही हे ताकि सदस्य को आधार मान कर निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। महावीर जयंती पर सभी से सक्रिय भागीदारी का आव्हान बैठक में किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE