BREAKING NEWS
KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2024, 7:27 pm
KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की पाठशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और बड़ों को कराया जा रहा जैन संस्कृति से परिचित, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर साकेत नगर में जैनत्व संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इंदौर एवं वाराणसी से आए दर्शन शास्त्र, संस्कृत, हिंदी एवं प्राकृत भाषा के विद्वान डॉ. पंकज शास्त्री एवं अंकित शास्त्री बच्चों और बड़ों को जैन संस्कृति से परिचित करा रहे हैं और संस्कारों की शिक्षा दे रहे हैं। शिविर को शुभारंभ के मौके पर मंदिर के अध्यक्ष नरेन्द्र टोंग्या तथा सचिव महेंद्र कुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।


हेमलता जैन ने बताया कि मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र टोंग्या, सचिव महेंद्र जैन, समन्वयक शैलेन्द्र जैन, पंकज शास्त्री और अंकित शास्त्री सहित शिविर में भाग लेने वाले बच्चों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्जवलित किया। पाठशाला के बच्चों ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शिविर में सुबह 7ः 30 बजे जिनेंद्र अभिषेक, जिन पूजन, 8ः30 बजे कक्षा शिक्षण, 9 बजे स्वल्पाहार किया जाता है।


सांयकालीन कार्यक्रम में 7: 30 बजे आरती, 8 बजे कक्षा शिक्षण, 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शिविर में भाग लेने के लिए बच्चों के साथ बड़ों ने भी उत्साह के साथ पंजीकृत कराए हैं। रजिस्टर्ड प्रतिभागी को मंदिर समिति द्वारा किट, सर्टिफिकेट एवं स्वल्पाहार भी प्रदान दिया जाएगा। शिविर सभी आयु वर्ग के सदस्यों के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। शिविर के प्रथम दिवस सभी आयु वर्ग की सामूहिक कक्षा लगाई गईं।


जैन ने बताया कि देशनाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के आशीर्वाद एवं श्रुतसंवेगी मुनि आदित्य सागर महाराज की प्रेरणा से शिविर में रोज छह ढाला पर स्वाध्याय कक्षाएं ली जाएंगी। वहीं नन्हे-मुन्नो में जैनत्व के संस्कार निरूपण करने के लिए अभिषेक, पूजन, प्रक्षाल, आरती और स्वाध्याय द्वारा मंदिर जी में अनुशासित आचरण का शिक्षण एवं सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जैन संस्कृति से परिचत कराया जा रहा है। ताकि आने वाली पीढ़ियों तक संस्कारों एवं संस्कृति का परिसंचरण हो सके। शिविर 19 मई तक चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE