भोपाल। श्रीश्री रविशंकर महाराज के जन्मदिन के मौके पर भोपाल के समन्वय भवन में सत्संग सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।जिसमें प्रसिद्ध गायकों ने सुमधुर भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवंदना के साथ की गई।
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रविशंकर महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुंबई से आए गायक हर्षल पुलेकर ने भजन और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हुए।