BREAKING NEWS
शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई.. <<     BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2024, 7:13 pm
NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाई, 106.970 किलोग्राम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व बस्सी थाना पुलिस ने बस्सी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 106.970 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित अल्टो कार को जब्त किया है।जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बस्सी थाना क्षेत्र में बल्दरखां से घोसुण्डी की तरफ आने वाली अल्टो कार में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से बस्सी थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थानाधिकारी जयेश पाटीदार ने जाप्ते सहित घोसुण्डी पुलिया के नीचे घोसुण्डी से सोनगरों की खेड़ी जाने वाले रोड पर से पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक नेशनल हाईवे रोड पर बल्दरखां की तरफ से आती हुई सफेद रंग की अल्टो कार दिखाई दी। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर चालक कार को तेज गति से घोसुण्डी की तरफ भगाकर ले गया जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया। पुलिस टीम को पीछा करते देख चालक कार से उतर कर खेतो की तरफ भाग गया, जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश किंतु चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने नियमानुसार कार की तलाशी ली तो 9 कट्टों में भरा हुआ अवैध डोडा चूरा मिला, जिसका कुल वजन 106.970 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व कार को जब्त कर लिया है। 
पुलिस थाना बस्सी पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE