BREAKING NEWS
KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2024, 5:29 pm
BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण, अभ्‍यर्थियों के लिए स्‍थापित निगरानी कक्ष का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया ने बुधवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत नीमच में स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर एवं एएसपी ने सीसीटीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम परिसर की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था कार्य का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
कलेक्टर जैन ने मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार के बाहर अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं निगरानी की व्यवस्था, अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं के लिए स्थापित निगरानी कक्ष में कूलर, पंखे एवं प्रकाश की व्यवस्था मॉनिटरिंग, निगरानी के ‍लिए टीवी स्‍क्रीन की व्‍यवस्‍था का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सुरक्षा बलों के लिए भी कूलर, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, रक्षित निरीक्षक विक्रमसिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE