BREAKING NEWS
KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2024, 5:54 pm
KHABAR : लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां, निर्वाचन अधिकारी ने देखी मतगणना स्थल की व्यवस्था, आवागमन के लिए अलग-अलग रास्ते रहेंगें, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। लोकसभा चुनाव को लेकर 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने मतगणना स्थल शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना एजेंट और मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मतगणना स्थल पर आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएं। सभी के अलग-अलग रंग के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।


कलेक्टर ने मतगणना परिसर के अंदर और बाहर के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए आवागमन के मार्गों, प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, बेरिकेटिंग मीडिया सेंटर समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा किया। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना 4 जून को की जाएगी। मतगणना की व्यवस्थाओं के लिए दी गई जिम्मेदारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर लें।


मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिसकर्मियों को परिसर का सुरक्षा घेरा और प्रवेश द्वारों पर सजगता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रुम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी और एलईडी स्क्रीन की जांच की। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षा प्रहरियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन, अदिति यादव, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी, एसडीएम रोहित वर्मा, पीडब्लूडी के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


सागर लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। इस लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE