BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2024, 5:23 pm
KHABAR : खण्डेलवाल स्मृति में पांच दिवसीय योग शिविर की शुरुआत, योग को दैनिक जीवन का अंग बनाने की दी प्रेरणा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खण्डेलवाल वैश्य समाज के तत्वाधान में मीसाबंदी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व गोपाल खण्डेलवाल की स्मृति में 15 से 19 मई तक चलने वाले योग एवं प्रणायाम शिविर का शुभारंभ वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा, जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल, महामंत्री हरिवल्लभ मुच्छाल व संरक्षक मनोहरसिंह लोढ़ा तथा वीणा गोपाल खण्डेलवाल के द्वारा संत सुन्दरदास जी महाराज व पत्रकार गोपाल खण्डेलवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रात: कालीन सत्र में किया गया।
झूलेलाल मन्दिर पर आयोजित इस शिविर का समय प्रात: 06.15 से 07.15 बजे तक रखा गया है।
जानकारी देते हुवे आयोजन समिति प्रमुख विवेक खण्डेलवाल व समाज अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेलवाल ने बताया कि शिविर में योग गुरू डॉ गुणवंत गोयल ने शिविरार्थियों को जीवन में योग एवं प्राणायाम का महत्व बताते हुए योग के गुर सिखाए तथा योग एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन का अंग बनाने की प्रेरणा दी। सभी ने बड़े ही मनोयोग से शिविर में भाग लिया।
शिविर को सम्बोधित करते हुए सन्तोष चौपड़ा ने बताया कि योग को जीवन शैली बनाना मन वचन व काया की स्वच्छता के लिए आवश्यक है। चौपड़ा ने खण्डेलवाल समाज की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
समाजसेवी मनोहर सिंह लोढ़ा व जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल तथ हरिवल्लभ मुच्छाल ने कहा कि हम वर्षो से योग कर रहे है पर आज प्रथम बार मुझे दंत आसन, हनुमान हांस्य आसन, क्षमा आसन आदि नये नये गुर शिविर में योग गुरु से सीखने का मौका मिला।
शिविर में 100 से अधिक महिला व पुरुषों ने भी प्रतिभागिता की। सभी पधारे शिविरार्थियों को वरुण खण्डेलवाल व केतन खण्डेलवाल के द्वारा आंवला ज्यूस वितरित किया गया। पांडाल व्यवस्था में प्रदीप खण्डेलवाल बैंक, राकेश लाभी, सन्तोष पाटोदिया व पंजीयन में गोपाल पाटीदार का सहयोग सराहनीय रहा।
प्रथम दिन शिविर शुभारंभ पर अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेलवाल, सचिव राजेश लाभी, निवर्तमान अध्यक्ष वरुण खण्डेलवाल आदि सदस्यों ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। शिविर संचालन विवेक खण्डेलवाल व अंत में आभार सचिव राजेश लाभी ने माना।
गुरुवार को शिविर में बतौर मुख्यातिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष विमल सरावगी, अग्रवाल सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष आशीष मित्तल, महात्मा गांधी विचार मंच संयोजक डॉ दीपक सिंहल, कृति संस्था अध्यक्ष बाबूलाल गौड़, सार्थक सृजन संस्था अध्यक्ष प्रमोद रामावत, सिंधी सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष राजेश सोनी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE