सनावद। फूल माली समाज बांगड़दा मंडल के बैठक तीर्थ क्षेत्र ओंकारेश्वर में हुई। बैठक की शुरुआत समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के पूजन अर्चन के साथ हुई। बैठक में बांगड़दा मंडल के अध्यक्ष नत्थू मालाकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने का प्रस्ताव स्वयं के द्वारा दिया गया। जिस पर सभी समाज बंधुओ ने विचार विमर्श कर जागेश्वर मालाकार को मंडल का नया अध्यक्ष सर्व सहमति से मनोनीत किया। नत्तू माली के सफलतम कार्यकाल कि सभी समाजजनों ने प्रशंसा करते हुए शाल श्रीफल से उनका स्वागत किया व नए अध्यक्ष जागेश्वर मालाकार को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जागेश्वर मालाकार के द्वारा सभी समाजबंधुओ से विचार विमर्श कर बांगरदा की नवीन मंडल की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।