BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 12:45 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की सबसे जटिल समस्या और संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमित शर्मा, जब लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से किया ये बड़ा सवाल तो खिसकी स्थानीय नेताओं की जमीन, फिर उठा ये मुद्दा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर की सबसे जटिल समस्या बंगला बगीचा समस्या को लेकर एक बार फिर बंगला बगीचा संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शर्मा द्वारा बयान जारी किया है। उनके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से यह सवाल पूछा गया है कि क्या बंगला बगीचा क्षेत्र में निवास करने वाले लोग मोदी जी का परिवार नहीं है। जिस प्रकार का व्यवहार बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का रहा है उससे स्पष्ट है कि वह बंगला बगीचा समस्या का समाधान स्थानीय नेता नहीं चाहते हैं।
नगरीय निकाय चुनाव में विधानसभा चुनाव में बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया था और भाजपा को बहुमत भी दिया परंतु चुनाव के नतीजे आते ही भाजपा के नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जनता को किया गए वादे भूल गए और जनता को बदहाली में जीने के लिए मजबूर कर दिया है। जिस प्रकार से काला कानून बनाकर जनता पर थोपा गया है और उसे लागू करने के लिए पूर्व में विज्ञप्ति जारी की गई थी उस प्रकार की स्थिति लोकसभा चुनावों के बाद वापस बनेगी और जनता पर यह काला कानून थोपा जायेगा।
बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता ने हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर विश्वास जताया परंतु बदले में उन्हें सिर्फ धोका मिला और आगे भी यही संभावना है। एक और जहां देश के प्रधानमंत्री अवासहीनों को घर उपलब्ध कराने में लगे हैं। वहीं बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता के ऊपर काला कानून थोप कर उन्हे व्यवस्थापन करवाने को मजबूर किया जा रहा है। इस क्षेत्र की जनता जिन भूमियों पर काबिज है वह न तो कब्जा करी गई है और न ही जबरन हाथियाई गई है फिर बंगला बगीचा वासियों के साथ ऐसा सलूक क्यों?  सब यह भी जानते हैं कि बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी को देखकर फिर भाजपा को वोट दे देगी पर हमारे स्थानीय नेता कब बंगला बगीचा वासियों के दुख तकलीफ को समझेंगे। इस संबंध में एडवोकेट अमित शर्मा द्वारा मोदीजी को भी एक पत्र प्रेषित किया जा रहा है एवं सारी परिस्थितियों से उन्हें अवगत करवाकर यही सवाल पूछा है कि क्या बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता मोदी का परिवार नहीं है?

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE