BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 11:00 am
KHABAR : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम ने फिर बदली करवट, शादी ब्याह मुंडन संस्कार कार्यक्रम में डाला खलल, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। पश्चिमी विक्षोभ ने फिर मारी पलटी, शुक्रवार अल सुबह से ही सूर्य देव ने अपने उदय होते ही तिखे तेवर दिखाने शुरू कर दिये थे। साढ़े सात बजे से ही तेज चुभन एवं उमस भरी गर्मी से हर कोई पसीने से तरबतर दिखाई दे रहे थे। कुछ ही देर बाद सुबह नो बजते बजते आसमान में बादल उमड़ आएं और बुंदाबांदी होने लगी। जिससे दो मिनट की बारिश से सड़कें पानी से तर-बतर हो गई। वर्तमान में शादी ब्याह के आयोजकों की व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई ओर टेंट तंबू उड़ गए। बादल घहरे छाने लगे ओर धीरे-धीरे साढ़े बारह बजते बजते तेज धूलभरी अंधड़ के साथ आसमान में गर्जना करते हुए तेज बारिश शुरु हो गई , जिससे बिजली गुल हो गई। जिससे मौसम में ठंडक गुल गई हर आम जन को तेज तपन से रहत मिल गई।

शुक्रवार को अल सुबह से ही मौसम के मिजाज से हर आम जन गर्मी से खासा परेशान दिखाई दिया। वैसे पूरा अप्रैल माह में कभी भीषण गर्मी तो कभी बारिश तो कभी तेज धूल भरी अंधड़ चलती रही। इधर आसमान से सूर्य देव ने अपने तेवर बरकरार रखा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से अप्रैल माह में शादी ब्याह,मुंडन संस्कार जैसे कई मांगलिक कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न होता रहा है। शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के दरमियान तेज तपन के साथ धूलभरी अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। उमस भरी तेज गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन शादी ब्याह मुंडन संस्कार जैसे कई मांगलिक कार्यक्रमों में खलल डाल दी। इधर बिजली घंटो तक बंद रहने से घरों में रहना दुश्वार हो गया। बारिश बंद हो जाने के कई घंटों तक बिजली नहीं आई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE