BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 12:59 pm
KHABAR : कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने पचौरी पर लगाए आरोप, बोले- उनकी मानसिकता पहले से ही भाजपाई रही, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व सीनियर लीडर मानक अग्रवाल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पचौरी को पहले से ही भाजपाई मानसिकता का होने का दिया। मानक अग्रवाल लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद मतदान के दिन भोपाल से इटारसी वोट डालने आए थे।


मतदान के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने दावा किया देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। अब तक जो दो चरणों में मतदान हुआ है। उसमें कांग्रेस, इंडिया गठबंधन को फायदा होगा। प्रदेश में छिंदवाड़ा, राजगढ़ समेत 3-4 सीटों पर जीत हमारी होगी। 4जून को नतीजे आएंगे तो देखेगे की इंडिया की सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी।


सुरेश पचौरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि सुरेश पचौरी की मानसिकता पहले से ही भारतीय जनता पार्टी की थी। वो शुरू से भाजपा के लिए काम करते थे, वो इस बात की कोशिश करते थे कि होशंगाबाद में किसी भी अच्छे कांग्रेसियों को टिकट न मिले। इसलिए उन्होंने हमेशा बीजेपी और शर्मा परिवार का साथ दिया।


लोकसभा चुनाव में अनुपस्थिति के सवाल पर बोले- सभी से कॉन्टैक्ट में था
मानक अग्रवाल इटारसी के रहने वाले है। शहर में उनके सैकड़ों समर्थक है। व्यापारी वर्ग में भी उनकी अच्छी पेठ है। बावजूद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद वो केवल वोट डालने शुक्रवार को इटारसी पहुंचे थे। उनसे लोकसभा चुनाव के दौरान इटारसी में अनुपस्थिति रहने का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा मैं काम अपने तरीके से करता रहा। लेकिन यहां सभी से कॉन्टैक्ट में था, सभी से बातचीत होती थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE