BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 12:37 pm
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक हादसा, इंदौर से यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी रॉयल ट्रेवल्स की बस, जैसे ही पहुंची यहां तो हो गई दुर्घटना का शिकार, यात्रियों में मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस व एंबुलेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। जिले में एक बस 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रॉयल ट्रेवल्स की यह बस इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी। हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सभी घायलों को 9 एम्बुलेंस से बुरहानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। यात्रियों को हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद की, जिससे सभी बाहर निकल सके।

बताया जा रहा है कि शाहपुर के जसौन्दी में कलोरी घाट पर चढ़ाई के समय बस आगे न जाते हुए रिवर्स होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। संजय नामक यात्री ने कहा कि मैं बस से नीचे उतरा था। बस गर्म हो रही थी, तभी चढ़ाई के कारण वह रिवर्स हो गई। लखन सांवले ने बताया बस में लगेज था। लगेज हटाकर बैटरी लगा रहे थे, तब बस रिवर्स हुई। सूचना मिलने पर एडीएम सीएल सिंगाड़े, एएसपी अंतर सिंह कनेश, शाहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE