BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 12:50 pm
KHABAR : संत हिरदाराम नगर भोपाल में निरंकारी सत्संग प्रवचन, जीवन का प्रत्येक पल मानवता के लिए समर्पित करने के भाव से ही सबके भले की कामना लक्ष्य बन जाती है: सुदीक्षा महाराज, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। निरंकार प्रभु ने हमें मानव जीवन दिया है इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके, परोपकार का ऐसा भाव जब हमारे हृदय में उत्पन्न हो जाता है, तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है। फिर सबके भले की कामना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाता है।श् उक्त संदेश निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने ‘मानव एकता दिवस’ पर देशभर के समस्त श्रद्धालुओं को भेजा।


उन्होंने कहा कि मानव एकता दिवस मानवता के प्रति बाबा गुरवचन सिंह द्वारा की गई सच्ची सेवाओं को समर्पित है, जिससे निरंकारी जगत का प्रत्येक भक्त प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कल्याण कर रहा है। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष के लगभग 207 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 हजार यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।


मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मंडल की बैरागढ़ ब्रांच में ब्रांच संयोजक की हुजूरी में विशेष सत्संग का आयोजन नए सत्संग भवन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों निरंकारी अनुयायियों द्वारा युग प्रवर्तक बाबा गुरुवचन सिंह द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE