BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024- सभी राजनीतिक दलों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चार निजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ई.पी.एस 95 संगठन पैशनरों की बैठक संपन्न,.. <<     BIG NEWS: वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद खींची पर प्रकरण.. <<     REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकबजनी के.. <<     BIG NEWS : मनासा की भील गली और आईपीएल का सट्टा, जैसे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया दिव्यांग.. <<     BIG NEWS : चित्तौड जिले की भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 3:27 pm
BIG NEWS : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 21 लाख 1 हजार 811 मतदाता करेंगे 19 अप्रैल को अपने मतदाधिकार का उपयोग, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी प्रक्रिया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मंडला संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान से पूर्व प्रातः 5.30 बजे सभी मतदान केन्द्रों में मॉकपोल किया जाएगा। मतदान के लिए मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथ के लिए सामग्री का वितरण 18 अप्रैल को शासकीय पॉलीटेक्निक परिसर मंडला से किया जाएगा। सामग्री वितरण के लिए जिले के तीनों विधानसभा के लिए 17-17 काउंटर बनाए गए हैं।


जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन के लिए संसदीय क्षेत्र में 2614 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें विधानसभा शहपुरा में 336, डिंडौरी में 319, बिछिया में 304, निवास में 321, मंडला में 320, केवलारी में 353, लखनादौन में 407 तथा गोटेगांव में 254 मतदान केन्द्र नियत किए गए हैं। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए छाया तथा पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी केन्द्रों में रैम्प, व्हीलचेयर, बिजली, पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।


1050243 पुरूष, 1051542 महिला तथा 26 अन्य मतदाता
मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 2101811 मतदाता हैं जिनमें 1050243 पुरूष, 1051542 महिला तथा 26 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा शहपुरा में कुल 271083 मतदाता हैं जिनमें 135237 पुरूष, 135844 महिला एवं 2 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा डिंडौरी में कुल 250201 मतदाता हैं जिनमें 124332 पुरूष, 125859 महिला एवं 10 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा बिछिया में कुल 263111 मतदाता हैं जिनमें 129546 पुरूष, 133564 महिला एवं 1 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा निवास में कुल 268661 मतदाता हैं जिनमें 132087 पुरूष, 136573 महिला एवं 1 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा मंडला में कुल 271526 मतदाता हैं जिनमें 134219 पुरूष, 137305 महिला एवं 2 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा केवलारी में कुल 262076 मतदाता हैं जिनमें 132173 पुरूष, 129900 महिला एवं 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा लखनादौन में कुल 297532 मतदाता हैं जिनमें 151088 पुरूष, 146441 महिला तथा 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। इसी प्रकार विधानसभा गोटेगांव में कुल 217621 मतदाता हैं जिनमें 111561 पुरूष, 106056 महिला तथा 4 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।

27444 पीडब्ल्यूडी तथा 1433 सर्विस वोटर मतदाता
मण्डला लोकसभा क्षेत्र में कुल 27444 दिव्यांग तथा 1433 सर्विस वोटर हैं। जानकारी के अनुसार शहपुरा में 5118 पीडब्ल्यूडी तथा 90 सर्विस वोटर हैं। विधानसभा डिंडौरी में 3261 पीडब्ल्यूडी एवं 82 सर्विस वोटर हैं। बिछिया विधानसभा में 3798 दिव्यांग एवं 207 सर्विस वोटर हैं। निवास विधानसभा में 3897 दिव्यांग एवं 406 सर्विस वोटर हैं। मंडला विधानसभा में 3436 दिव्यांग एवं 260 सर्विस वोटर हैं। केवलारी विधानसभा में 3161 दिव्यांग एवं 165 सर्विस वोटर हैं। लखनादौन विधानसभा में 3223 दिव्यांग एवं 121 सर्विस वोटर हैं। इसी प्रकार गोटेगांव विधानसभा में 1550 दिव्यांग एवं 102 सर्विस वोटर हैं।

85 वर्ष से अधिक आयु के 8555 मतदाता
मंडला संसदीय क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 8555 बुजुर्ग मतदाता हैं। जिनमें विधानसभा शहपुरा के 1241, डिंडौरी के 719, बिछिया के 968, निवास के 776, मंडला के 816, केवलारी के 942, लखनादौन के 1182 तथा गोटेगांव के 1911 मतदाता शामिल हैं।

69293 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
संसदीय क्षेत्र मंडला में 18-19 आयु वर्ष से अधिक आयु के कुल 69293 मतदाता हैं जो लोकसभा निर्वाचन में पहली बार मतदान करेंगे। जानकारी के अनुसार विधानसभा शहपुरा में 8569, डिंडौरी में 7438, बिछिया में 9099, निवास में 9296, मंडला में 9151, केवलारी में 9559, लखनादौन में 10694 तथा गोटेगांव में 5487 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं।

 94 सेक्टर अधिकारी
मंडला जिले में 94 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में 34, निवास में 32 तथा मंडला में 28 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बिछिया में 2, निवास में 9 तथा मंडला में 3 अतिरिक्त सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कुल 18 सेक्टर अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।


निर्वाचन की प्रक्रिया पर नजर रखने 180 माईक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त
लोकसभा निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए मंडला जिले में कुल 180 माईक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में 71, निवास में विधानसभा में 57 तथा मंडला विधानसभा में 52 माईक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। जिले में 27 माईक्रो ऑब्जर्वर रिजर्व रखे गए हैं।

535 बूथ में वेबकास्टिंग, 75 बूथों पर सीसीटीव्ही
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है। साथ ही निर्वाचन कार्य की निगरानी के लिए भी वेबकास्टिंग और सीसीटीव्ही का सहारा लिया जा रहा है। मंडला जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 945 मतदान केन्द्रों में से 535 बूथ में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही 75 बूथों पर सीसीटीव्ही लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 50 अन्य बूथों पर अतिरिक्त कैमरा वेबकास्टिंग तथा 48 बूथों पर पीएसएल की व्यवस्था भी की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE