BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2024, 6:38 pm
REPORT : ग्राम पंचायत चीताखेड़ा के जनप्रतिनिधि भूले अपने कर्तव्यों को, एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे, पढ़े  भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। ग्राम पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधियों को गांव की जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सभी जनप्रतिनिधि एक दूसरे को नीचा दिखाने में अपनी राजनीतिक शक्ति लगा रहे हैं। गांव में पेयजल आपूर्ति हेतु  पंचायत कार्यालय के मुख्य दरवाजे के पास निर्मित पुरानी टंकी पर  टोटियां  तक नहीं है और टंकी फूटी हुईं होने के कारण सैकड़ों लीटर गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है। जितना पानी उपयोग में लिया जा रहा है उससे कहीं अधिक गुना पानी फिजूल व्यर्थ बह रहा है। पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधियों को अपनी जवाबदारियों से कोई सरोकार नहीं है। 

गांव की जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि इतने ठिट हो गए हैं कि गांव का मुख्य मार्ग अति व्यस्त तम मार्ग मेघवाल धर्म शाला से लगा कर नायनखेडी मार्ग पर नल जल योजना वालों द्वारा पाइप लाइन बिछाकर ज्यो का त्यों जंगल नुमा उबड़-खाबड़ छोड़ दिया है। इस मार्ग पर गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले मोटरसाइकिल सवार रोज दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहें हैं। नालियों में बहने वाली गंदगी किचड़ आम रास्ते में भयंकर बदबूदार बहने के कारण आमजन नाक सिकोड़ कर गुजरने पर मजबूर हैं। परंतु पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधियों को तनिक भी शर्म नहीं आ रही है। राजनीतिक नशे में चूर भूल गए हैं अपने कर्तव्यों को जनप्रतिनिधि।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE