BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2024, 6:47 pm
KHABAR : नगर परिषद रामपुरा के तत्वाधान में शहीद बद्री प्रसाद स्मारक उद्यान पर मनाया गौरव दिवस, उपस्थितों ने माल्यार्पण कर किया शहादत को याद, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। जम्मू कश्मीर दिन 29 अप्रैल 2001 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बलकी 122 बटालियन की एक टुकड़ी ने जम्मू व कश्मीर राज्य के बड़गाम जिले के बीरवाह थाना क्षेत्र के मालापुर गांव में आतंकवादियों के विरूद्ध एक आपरेशन का संचालन किया। पूरे गांव की तलाशी ली गयी, मगर आतंकवादियों के साथ कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ। जब यह टुकड़ी अपने कैम्प की और वापस लौट रही थी तो आतंकवादियों ने टुकड़ी को लक्ष्य कर आई.ई.डी. ब्लास्ट किया टुकड़ी का एक वाहन इस विस्फोट की चपेट में आ गया और इसमें सवार सभी कार्मिक गंभीर रूप से घायल हो गये। मगर घायल होने के बावजूद उन्होंने अपने हथियार संभाल कर आतंकवादियों पर फायर कर दिया। बल के घायल कार्मिकों के हथियार लूटने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहे आतंकवादी बल की टुकड़ी की ओर से तीव्र प्रतिरोध से घबरा कर भाग खड़े हुए। इस विस्फोट में सिपाही बद्रीप्रसाद राईकुंवर अपने 5 साथियों के साथ देश सेवा के लिए अपने कर्तव्य पथ पर शहादत को प्राप्त हुए। आज 29 अप्रेल है नगर परिषद के तत्वाधान में शहीद बद्रीप्रसाद स्मारक उद्यान पर उनकी शहादत को यादकर नगर गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर जिला डी.आई.जी.S.L.C.khup सीआरपीएफ नीमच के निर्देशन में सी.आर.पी.एफ.के असिस्टेंट कमांडेट ईश्वरलाल बैरवा,ऐ.एस.आई शम्भुराम स्वामी, ,ऐ.एस.आई दिगंबर सिंह, सिपाही पन्नालाल, सिपाही हवलदार चालक  देवेन्द्रसिंह भदौरिया जन प्रतिनिधि गण, नागरिक गणों नगर के गौरव शहीद बद्रीप्रसाद रायकुवर की शहादत को स्थित स्मारक पर नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। 

इस मौके पर शहिद बद्रीप्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि दी गई असिस्टेंट कमांडर ईश्वरलाल बैरवा ने कहा कि शहिद बद्रीप्रसाद ने देश के लिए जो सेवाएं दी वह हमेशा याद रहेगी हम सभी उनके परिवार के सदस्य है हमेशा उनके परिवार जनों के साथ रहेंगे। इसके पश्चात स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भी किया गया साथ ही नपा सी.एम.ओ ने नगर की जनता से अपील की है कि आने वाले लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग कर नगर का नाम रोशन करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE