BREAKING NEWS
KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<     BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2024, 8:09 pm
REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल मनासा में जनसंपर्क, मतदाताओं के बीच पहुंचकर लिया आशीर्वाद, बोले- सबका साथ, सबका विकास, मोदी जी का नारा, संसदीय क्षेत्र में हो रहा साकार, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। मोदी जी के नेतृत्व में मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र में 10 वर्षाे के कार्यकाल मंे ऐतिहासिक कार्य हुए है। मोदी ने नारा दिया था सबका साथ, सबका विकास मोदी जी का नारा संसदीय क्षेत्र मंे साकार हो रहा है। पुरे संसदीय क्षेत्र में योजनाओं के माध्यम से हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। चाहे वह मेडिकल कालेज का निर्माण, रेलवे का दोहरीकरण, नीमच सिंगोली-रावत भाटा-कोटा नवीन रेल लाइन के अंतिम सर्वेक्षण की स्वीकृति, नीमच- मनासा मार्ग का निर्माण के साथ ओधोगिक संरचानाओं ने संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। यह बात भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने दीनदयाल मंडल मनासा के ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही।
सोमवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने दीनदयाल मंडल मनासा के नलखेडा, अचलपुरा, ढाकनी, चुकनी, अल्हेड,पिपल्या रावजी, बडिया जागीर, मालखेडा, जमुनिया, बालागंज, भाटखेडी बुजुर्ग पडदा, रावत पुरा,पलासिया, खेडली चौराहा, धाकड खेडी, झोपडिया, बरखेडा, चौकडी, कंजार्डा में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता का जगह-जगह पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि दस वर्षाे में मोदी जी के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्रा में कई विकास के कार्य हुए है। लगभग 10 करोड की लागत से महामाया भादवा माता में कॉरिडार का निर्माण, सीवरेज योजना,पेयजल योजना, जलप्रदाय योजना, सडक निर्माण, नीमच में नर्सिग कालेज की स्वीकृति, पीएमश्री स्कुल,सीएम राइज स्कुल की सौगात के साथ नीमच में सीआरपीएफ में आवासीय क्वाटर्स, का निर्माण,स्वीमीगं पुल निर्माण, किसान हितेशी अफीम निती से हजारों किसानों के पटृटे बहाल हुए है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के पक्के मकान बने है। यह सब भाजनपा सरकार में हुए है।  मोदी सरकार का संकल्प है कि ग्रामों के विकास और किसानों की उन्नति है। इसलिए हमारा संकल्प पत्र चार मजबुत स्तंभ युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान को सशक्त करता है। महिलाओं की उन्नति के लिए भी कई योजनाएं संचालित है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा।
मनासा विधायक अनिरूद्व माधव मारू ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने विकास के कई कार्य किए है। योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिलाया है। आज संसदीय क्षेत्र में सडकों के निर्माण ने गांवो का परिदृश्य बदल दिया है। नीमच-सिंगोली मार्ग उन्नयन कार्य की स्वीकृति, भादवा माता-सरोदा-चडोल मार्ग, भादवामाता-जवासा बोरदिया कला-झार्डा मार्ग। प्रधनमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना,किसान सम्मान निधि से आज किसानों के साथ हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए सांसद सुधीर गुप्ता को विजश्री दिलाकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित,कार्यक्रम प्रभारी विरेन्द्र पाटीदार,किसान नेता भगतराम पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम वसीठा,आशीष सारडा, मंडल प्रभारी विजय शर्मा, पंकज पोरवाल,निर्भयराम राठौर, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन धनगर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप धनगर सहित कई कार्यकर्तागण और आम नागरिक मौजूद थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE