BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 5:03 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता के लिए रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन, संजय स्टेडियम से हुई शुरुआत, खिलाड़ियों को दिलाई गई मतदान की शपथ, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। स्‍वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘’रन फॉर डेमोक्रेसी’’ का आयोजन किया गया। संजय स्टेडियम से दौड़ शुरू हुई, जो शहर के अलग अलग इलाकों से हो कर गुजरी। अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कैलेण्‍डर अनुसार स्‍वीप गतिविधियां जारी हैं। इसी क्रम में कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में आज रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया। जिसमें बास्केटबॉल, हॉकी क्रिकेट एथलेटिक्स के खिलाड़ी बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। यह दौड़ सुबह 7 बजे संजय स्टेडियम से शुरू हुई।


रन फॉर डेमोक्रेसी संजय स्टेडियम मैदान से जिला स्वीप आईकॉन आरएस श्रीवास्तव रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर एवं अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। संजय स्टेडियम से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा हनुमान चौराहे से कैंट रोड से कलेक्टर, एसपी बंगले के सामने से होते हुए पीजी कॉलेज गुना के सामने संजय स्टेडियम मैदान पर समापन किया गया। समापन अवसर पर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन द्वारा सभी खिलाड़ियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। रन फॉर डेमोक्रेसी में लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।


इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रभारी दुर्गेश सक्सेना, सुनीता कंवर, अतुल शर्मा, यश प्रधान, शिवराज सिंह भदोरिया, तौफीक खान, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण खांडेकर, अशफाक खान, साधना श्रीवास्तव, एकता सक्सेना, पवित्रा शिवहरे, अदनान खान, शरद शर्मा, मुकुट जाटव, वीरू खटीक, योगेश जाटव, अनिल यादव, अमन माझी सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE