चित्तौड़गढ़। भारतीय जीनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार का अल्प प्रवास पर उदयपुर से दिल्ली जाते वक्त प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर शास्त्री नगर चौराहा पर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पगड़ी और ऊपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर परमार ने समाज के विकास और उत्थान के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि परमार को 29-30 मार्च को रामदेवरा में आयोजित अखिल भारतीय जीनगर एकीकरण महासभा के राष्ट्रीय संगठन निर्माण अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।
उदयपुर निवासी व्यवसायी परमार को टिब्बी गंगानगर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची ने पगड़ी और तलवार भेंटकर ताजपोशी की। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के जीनगर समाज के संरक्षक एवं भामाशाह डॉक्टर महेंद्र बालोत, छगनलाल टांक, अंबालाल चितारा, धनराज सोनगरा, नवरतन जीनगर, भागचंद पंवार, राजेश बोराणा, राकेश पड़िहार, राहुल टांक, रजत पंवार, खुश पंवार और कैलाशचंद पंवार सहित कई समाजजन मौजूद रहे।