भोपाल। मध्य प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने कई आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। देवास में शराब कांड से हुई मौतों के बाद कलेक्टर को हटा दिया गया है। बता दें कि सागर में भी शराब कांड हुआ था। जिसके बाद अनुराग सुजानिया पर सवाल उठे थे। मुरैना में एसपी रहते हुए भी शराबकाण्ड हुआ था।
3 जिलों के कलेक्टर बदले
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 5 आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। शराब कांड के बाद देवास कलेक्टर ऋतुराज को हटा दिया गया। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसी के साथ तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सिवनी कलेक्टर नेहा मीना को देवास का कलेक्टर बनाया गया है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार यादव को सागर कलेक्टर बनाया गया है। पंचायत उप सचिव अंजू अरुण कुमार सिवनी के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।