BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2026, 5:12 pm
KHABAR : 17 वर्षीय बेटे को बेचने और चेन्नई में शोषण का आरोप, पिता ने एसपी से लगाई गुहार, नाबालिग को सकुशल बरामद करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघारी से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को सकुशल बरामद करने और कथित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके बेटे को साजिश के तहत रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया और अब चेन्नई में उसका शोषण किया जा रहा है।


4 जुलाई से लापता है नाबालिग बेटा
पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका 17 वर्षीय बेटा भरत उर्फ रामधन गुर्जर 4 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9 बजे लापता हो गया था। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।


पिता ने आरोप लगाया कि गांव के नरेश गुर्जर, भगवत और प्रताप सिंह गुर्जर ने आपसी साजिश के तहत उसके बेटे को कौशल परिहार निवासी पनिआओ, थाना खनियाधाना को रुपये लेकर बेच दिया। पीड़ित के मुताबिक, जब उसने इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की तो उसके साथ मारपीट की गई और धमकियां भी दी गईं।


चेन्नई में होने और शोषण की मिली जानकारी
आवेदन में पिता ने आशंका जताई है कि उसका बेटा चेन्नई, तमिलनाडु में है, जहां उसका शोषण किया जा रहा है। बेटे के लापता होने और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित पिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है।


पीड़ित ने मांग की है कि नाबालिग को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए और मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE