BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2026, 10:22 am
KHABAR : जावरा में ग्राम नगर सुरक्षा समिति का भव्य सम्मान समारोह, सीएसपी ने किया स्वागत, एडिशनल एसपी ने दिया मार्गदर्शन, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम/जावरा। जिला पुलिस रतलाम (म.प्र.) के तत्वाधान में आज जावरा में ग्राम/नगर सुरक्षा समिति का सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जावरा सिटी, जावरा ग्रामीण, औ. क्षेत्र जावरा और आलोट थाने के सैकड़ों सुरक्षा समिति सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडिशनल एसपी रतलाम विवेक कुमार लाल, जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत से -
कार्यक्रम के प्रारंभ में सबसे पहले जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

इसके बाद मंच से संबोधित करते हुए सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने नगर सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि समिति के सदस्य बिना किसी स्वार्थ के पुलिस प्रशासन के साथ जुड़कर समाज की सेवा कर रहे हैं।

वहीं एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल द्वारा सभी सदस्यों को मार्गदर्शन दिया गया और अन्य संदिग्ध गतिविधियों, नशा, साइबर अपराध और असामाजिक तत्वों को लेकर सतर्क रहने एवं पुलिस को तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई।

बड़ी संख्या में रहे मौजूद -
इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम सुरक्षा समिति एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, वरिष्ठ जन, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे।

अंत में हुआ फोटो सेशन -
कार्यक्रम के अंत में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रुप फोटो क्लिक किया गया और सभी को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE