BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2026, 10:24 am
KHABAR : पत्रकारों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल, तहसील पत्रकार संघ की बैठक में हेल्थ कार्ड वितरित, वरिष्ठ पत्रकारों ने दिया मार्गदर्शन, नवागत पत्रकारों का संगठन में सम्मान, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। तहसील पत्रकार संघ कसरावद के तत्वावधान में शाम स्थानीय प्रेमराज गार्डन में दशहरा मिलन के साथ ही नवागत पत्रकारों का संगठन में शामिल होने पर सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बायोरे चलित हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से पत्रकारों और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की पहल की गई। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीगणेश के पूजन-वंदन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों का शाल,श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। परिचय सत्र के बाद नवागत पत्रकार साथियों का अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज रघुवंशी, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम रामनेकर,तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष नितिष लुणिया,बायोरे चलित हॉस्पिटल से डॉ. साइना अंसारी,लोकेश पाटीदार एवं असलम खाना  सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बायोरे टीम के सहयोग से पत्रकारों को हेल्थ कार्ड का वितरण रहा। इन हेल्थ कार्ड के माध्यम से पत्रकारों के साथ उनके परिवारजनों को भी विभिन्न प्रकार की जांच निःशुल्क कराने तथा कुछ जांचों में 50 प्रतिशत शुल्क की तक की सुविधा मिलेगी। पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस पहल को उपस्थित साथियों ने सराहनीय बताया,बैठक में वरिष्ठजनों ने पत्रकारिता के दायित्वों, आपसी एकजुटता और संगठन की मजबूती को लेकर मार्गदर्शन दिया। पत्रकारों के हित में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष नितिष लुणिया की पहल की सभी ने प्रशंसा की। साथियों ने इसे पत्रकारों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में उपयोगी कदम बताया।


कार्यक्रम का संचालन सुधीर सराफ ने किया,आभार नवीन बारचे ने माना। इस दौरान कसरावद नगर सहित पीपलगोन, खामखेड़ा, बोरावा, बामंदी,सिनगुन, मगरखेड़ी,निमरानी एवं बालसमुद क्षेत्र के पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से स्वरुचि भोज किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE