देवास। केला देवी क्षेत्र के मिश्रीलाल नगर में मानसी पाटीदार नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले में मृतिका के चाचा भारत ने मारपीट कर जान से मारने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पति निहाल पाटीदार का कहना है कि उनके बीच सब कुछ सामान्य था और किसी तरह का विवाद नहीं था।
पति निहाल के मुताबिक, बुधवार सुबह मानसी पटायलेट करने की बात कहकर गई थी। कुछ देर तक वापस नहीं आने पर तलाश की तो वह पास वाले कमरे में पंखे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मानसी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सिविल लाइन थाना पुलिस जांच मे जुटी है।