मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने गंभीर बीमारी से पीड़ित शंकर सिंह के उपचार के लिए उनकी पत्नी जमना बाई को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार, मंदसौर के कीटियानी निवासी जमना बाई के पति शंकर सिंह गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके उपचार में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेडक्रॉस के माध्यम से 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने जमना बाई को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी भी उपस्थित रहीं।