नई दिल्ली। धनतेरस और दीपावली के त्योहार से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। यदि आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 153 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत 1 लाख 84 हजार 127 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1 लाख 44 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव करीब 1 लाख 87 हजार रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोने की कीमत 1 लाख 46 हजार 170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। COMEX पर सोना करीब 4,056.40 डॉलर और चांदी करीब 51.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
त्योहार और शादी के सीजन में बढ़ सकती है खरीदारी-
धनतेरस, दीपावली और आगामी शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में ग्राहक बाजार जाने से पहले 18, 22 और 24 कैरेट सोने के साथ चांदी के ताजा भाव की जानकारी जरूर लें।
ध्यान रखें कि अलग-अलग शहरों और सर्राफा दुकानों पर कीमतों में अंतर हो सकता है। इसके अलावा आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज और लागू कर अलग से जुड़ सकते हैं।