KHABAR : जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

June 15, 2023, 11:47 am




शाजापुर। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष क्रमांक 40 में 15 जून से 15 अक्टूबर 2023 तक के लिए कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम का नंबर 07364-227202 है, जो कि 24 घण्टे खुल रहेगा। कन्ट्रोल रूम का प्रभारी भू-अभिलेख अधीक्षक को बनाया गया है, इनका मोबाईल नं. 9669850185 है। कन्ट्रोल रूम में कार्य करने के लिए तीन शिफ्टों में 24 घण्टे कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है। -- वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP