BREAKING NEWS
KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<     BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 10:43 am
BIG NEWS : पूर्व सीएम शिवराज सिंह ग्वालियर में आज, भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह के समर्थन में हजीरा से उरवाई गेट तक करेंगे रोड शो, जनसभाओं को करेंगे संबोधित, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार (28 अप्रैल) को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। ग्वालियर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में पूर्व सीएम शिवराज सिंह रविवार शाम 7 बजे से हजीरा से लेकर उरवाई गेट तक रोड शो करेंगे। इस दौरान वह भारत सिंह के समर्थन में वोटिंग करने की अपील करेंगे। इससे पहले वह ग्वालियर के बेरजा, भितरवार व बैराड़ शिवपुरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मंे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान बीच में पूर्व सीएम मुरैना में भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर और गुना लोकसभा से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में भी प्रचार व जन सभा में शामिल होंगे।


लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। तीसरे चरण में ग्वालियर-चंबल व बुंदेलखंड की कई लोकसभा सीट का भविष्य दांव पर लगा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही ग्वालियर-चंबल अंचल की चार लोकसभा सीट पर पूरा फोकस बनाए हुए हैं। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुरैना आए थे। उसके बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुना व राजगढ़ पहुंचे। शनिवार को 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भी ग्वालियर लोकसभा के शिवपुरी वाले हिस्से में जनसभा की हैं। अब रविवार (28 अप्रैल) को पूर्व सीएम व लाड़ली बहनाओं को चहेते शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर, मुरैना व गुना में प्रचार की कमान संभालेंगे।


ऐसे रहेगा पूर्व सीएम का कार्यक्रम
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 28 अप्रैल को ग्वालियर, मुरैना और गुना लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व सीएम चौहान ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह, मुरैना प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर और गुना प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार शाम 7 बजे ग्वालियर के हजीरा चौराहा से किलागेट, घासमंडी, कोटेश्वर और उरवाई गेट तिराहा तक रोड-शो करेंगे। पूर्व सीएम चौहान ग्वालियर लोकसभा के बेरजा, भीतरवार में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गुना लोकसभा क्षेत्र के बैराड़ और मुरैना लोकसभा के विजयपुर, कैलारस और छैरा में लोकसभा को संबोधित करेंगे।


यह रहेगा रोड शो का रूट
रविवार शाम 7 बजे हजीरा चौराहा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का रोड शो शुरू होगा। रोड शो में उनके साथ मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह रथ पर सवार रहेंगे। यह रोड शो हजीरा चौराहा से शुरू होगा तो किलागेट, घासमंडी, कोटेश्वर रोड होते हुए उरवाई गेट पहुंचेगा और यहां सभा का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE