BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 11:08 am
KHABAR : इंदौर में समाजसेवी प्रेमलता अग्रवाल ने किया त्वचा और नेत्रदान, अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन, सेवा कार्यों को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। अग्रवाल महिलाओं के सबसे पुराने संगठन अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज की पूर्व अध्यक्ष और अग्रसेन नगर बाल विद्या मंदिर की पूर्व प्राचार्या प्रेमलता अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया। उनकी इच्छानुसार परिजनों ने मरणोपरांत उनकी त्वचा एवं नेत्रों का दान किया। इसके बाद पंचकुइया मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।


वे बीएसएनएल के आर.एस. अग्रवाल की बहन एवं अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के कोषाध्यक्ष राजेश इंजीनियर तथा मनीष अग्रवाल की बुआ थीं। प्रेमलता अग्रवाल का समाज एवं शहर की विभिन्न संस्थाओं से सम्मान किया था। उन्होंने समाज की महिलाओं को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभाई। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उन्होंने अनेक सार्थक प्रयास किए। व्यंकटेश नगर स्थित निवास से निकली अंतिम यात्रा में शहर के अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य बंधुओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि समर्पित की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE