KHABAR : इंदौर में समाजसेवी प्रेमलता अग्रवाल ने किया त्वचा और नेत्रदान, अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन, सेवा कार्यों को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि, पढे़ खबर 

April 28, 2024, 11:08 am




इंदौर। अग्रवाल महिलाओं के सबसे पुराने संगठन अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज की पूर्व अध्यक्ष और अग्रसेन नगर बाल विद्या मंदिर की पूर्व प्राचार्या प्रेमलता अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया। उनकी इच्छानुसार परिजनों ने मरणोपरांत उनकी त्वचा एवं नेत्रों का दान किया। इसके बाद पंचकुइया मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे बीएसएनएल के आर.एस. अग्रवाल की बहन एवं अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के कोषाध्यक्ष राजेश इंजीनियर तथा मनीष अग्रवाल की बुआ थीं। प्रेमलता अग्रवाल का समाज एवं शहर की विभिन्न संस्थाओं से सम्मान किया था। उन्होंने समाज की महिलाओं को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभाई। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उन्होंने अनेक सार्थक प्रयास किए। व्यंकटेश नगर स्थित निवास से निकली अंतिम यात्रा में शहर के अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य बंधुओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि समर्पित की।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP