खरगोन। जिले के कसरावद जनपद के ग्राम पंचायत बड़गांव के इंदिरा आवास ओटा पर भीषण गर्मी में पेयजल की बड़ी समस्या से परेशान है। गर्मी के दिनों मैं पानी सप्लाई नहीं होने पर रहवासियों में रोष है। पानी सप्लाई सुचारु करने की मांग को लेकर ग्रामीण ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बड़गांव के इंदिरा आवास ओटे पर पेयजल की मोटर लगभग 2 महीने से बंद है। रहवासी पीने के पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर खेतों में जाना पड़ता है। अब तो खेत वालो ने भी पानी देने से मना कर दिया है। हमने कई बार ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव को इस समस्या को लेकर अवगत कराया। लेकिन इस संबंध में लापरवाही की जा रही है। सरपंच सचिव ने पेयजल की मोटर सुधारने से साफ मना कर दिया है। और कहा आपसे जो बने वह कर लो। जहां शिकायत करनी है कर दो। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। रहवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल की समस्या का निराकरण नहीं होने पर 13 मई लोकसभा चुनाव के मतदान का बहिष्कार करेंगे।