भोपाल। संत हिरदाराम नगर भोपाल में सिंधी महिला पंचायत ने मदर्स-डे के उपलक्ष्य में शनिवार को महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें शामिल हुई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला पंचायत की अध्यक्ष किरण वाधवानी ने बच्चों को मां की सेवा करने की समझाइश दी। वहीं अन्य सदस्यों ने मां को समर्पित गीत और भजन प्रस्तुत किए।
वाधवानी ने कहा कि दुनिया में मां से बड़ा कोई नहीं है, इसलिए मां का आदर और सम्मान करें। दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, परन्तु मां नहीं मिल सकती। बच्चों को मां की गाथा सुनाई गई। उन्होंने फिल्मी गाना श्तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली हैश् गाया, तो मधु लालवानी ने श्कौन सी है वो चीज जो यहां नहीं मिलती सब कुछ मिल जाता है लेकिन मां नहीं मिलतीश् गाना गाकर सबको भावुक कर दिया। कार्यक्रम में फर्स्ट प्राइज साक्षी प्रियानी को मिला। द्वितीय पुरस्कार मयूरी मूरजानी और तृतीय छाया को मिला।