BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2024, 5:08 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर दिनेश जैन ने किया मतदान दलों को सामग्री वितरण व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए मतदान दलों के लिए बेहतर व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शनिवार को शासकीय पी.जी. कॉलेज नीमच में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं मतदान के पश्‍चात सामग्री वापस जमा करने के लिए विधानसभा क्षेत्र नीमच, जावद एवं मनासा के लिए स्‍थापित किए गये सामग्री वितरण एवं जमा केंद्रों का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर जैन ने सामग्री वितरण स्‍थल पर विभिन्‍न स्‍थलों पर मतदान दलों के लिए पर्याप्‍त शीतल पेयजल केम्‍पर की व्‍यवस्‍था करने, सामग्री वितरण पर पार्किंग की पृथक-पृथक व्‍यवस्‍था करने, बेरिकेटिंग व्‍यवस्‍था , सामग्री वितरण एवं जमा करने के लिए सेक्‍टर व मतदान केंद्रवार लगाई गई टेबलों पर साईनेज के फ्लेक्‍स लगाने तथा मतदान दलों को सामग्री प्रदान करने के लिए पर्याप्‍त संख्‍या में मानव संसाधन की तैनात करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सामग्री वितरण स्‍थल पर मतदान दलों के कर्मचारियों के लिए स्‍वल्‍पाहार व चाय के स्‍टाल लगवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही प्राथमिक उपचार की व्‍यवस्‍था मय एम्‍बुलेन्‍स व चिकित्‍सा टीम के साथ करने एवं अस्‍थाई स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र स्‍थापित करने के भी निर्देश दिये।  

इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, एसडीएम नीमच, जावद एवं मनासा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE