देवास। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी देवास के हाटपीपल्या विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव बड़ा टिगरिया में पहुंचे। उन्होंने देवास लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र राधाकिशन मालवीय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जो पिछले 10 सालों में वादे किए थे एक भी पूरा नहीं हुआ। आज देश कहां है, हम सबसे बड़े बेरोजगार देश हैं। देश में 84 फीसदी बच्चे बेरोजगार हैं। देश में बांग्लादेश और पाकिस्तान से ज्यादा महंगाई है।
जनसभा में पीसीसी चीफ ने कहा कि जहां भी आप मेरा हाथ पकड़ोगे मुझे आपकी बात सुननी है। मैंने कोई राजनीतिक बात नहीं की है। इतना समझ लो कि लोकसभा चुनाव में जीतू पटवारी चुनाव लड़ रहा है। इतना ध्यान रखकर आप राजेन्द्र मालवीय पर कृपा कर दो। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।