मनासा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के स्वीप प्लान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर दिनेश जैन, स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ डामोर की उपस्थिति में और जन अभियान परिषद जिला समन्वयक वीरेन्द्र सिंह ठाकुर और ब्लॉक समन्वयक महेन्द्र पाल सिंह भाटी के मार्गदर्शन में मप्र जनअभियान परिषद मनासा ब्लाक की नवांकुर संस्था मनासा केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा ग्राम भाटखेड़ी में कलेक्टर की उपस्थिति में मतदाताओं को घर-घर जाकर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु पीले चावल वितरित किए। तत्पश्चात पंचायत परिसर में उपस्थित सभी ग्रामीणों को 13 मई को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु कलेक्टर द्वारा शपथ दिलवाई गई।