रायसेन। जिले के ग्राम तामोट में स्थित सागर फैक्ट्री के श्रमिक ने वेतन वृद्धि को लेकर शनिवार दोपहर को भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों से चक्का जाम खोलने को कहा- लेकिन कर्मचारी सड़क पर जाम लगाकर बैठे रहे।
सागर फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक पिछले कई दिनों से प्रबंधन से अपने वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे थे। हालांकि, प्रबंधन ने उनके वेतन में वृद्धि नहीं की। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें कलेक्टर ने निर्धारित वेतन भी नहीं दिया हैं। कंपनी प्रबंधन की तरफ से श्रमिकों को 30 दिन की हाजरी पर अलाउंस देता था। लेकिन अब तीन माह की 90 दिन हाजरी पुरा होने पर अलाउंस देने का कहा जा रहा है। श्रमिकों की मांग हे कि उन्हें निर्धारित वेतन और प्रतिमाह हाजरी अलाउंस दिया जाए। इस मामले में कंपनी प्रबंधन का कहना है कि तीन दिन में श्रमिकों की मांग मानकर उन्हें निर्धारित वेतन दिया जाएगा। चक्का जाम स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों से बात की है। कलेक्टर ने निर्धारित वेतन जो अब बढ़ गया है। वह बढ़ा हुआ नहीं दिया जा रहा था। अब प्रबंधन बढ़ा हुआ वेतन देगा।