KHABAR : पान गुटखा खाकर जिला अस्पताल जाना पड़ेगा महंगा, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में थूकने पर शुरू किया जुर्माना, पढे़ खबर

March 28, 2024, 3:53 pm




हरदा। जिला अस्पताल में रोजाना सुबह एवं शाम के वक्त सफाई होने के बाद भी दीवारों को अस्पताल आने वाले लोगों के द्वारा गंदा कर दिया जाता है। जिला अस्पताल में पान-गुटखा खाने वालों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह पान, गुटखा की पीक से हुई गंदगी के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय किया है। सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि अस्पताल में प्रवेश करने वाले हर आदमी पर मुख्य द्वार पर ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मी नजर रख रहे हैं। यदि कोई गुटखा-पान चबाते दिखता है तो उसे रोक लिया जाता है।गुटखा-पान थूकने के बाद भी अंदर प्रवेश मिलता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के लिए पान-गुटखा थूकने वालों पर पचास से लेकर पांच सौ रुपए जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही सफाई करवाई जा रही है। इससे पान-गुटखा खाकर थूकने वालों में कमी आएगी।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP