BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 8:27 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने किया पिपलियामंडी मंडल का तूफानी दौरा, जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद, बोले- किसानों की उन्नति के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। मोदी सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए किसानों का हाथ थामा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान सम्मान निधी योजना के साथ मोदी सरकार की किसान हितैषी अफीम नीति से क्षेत्र के हजारों अफीम उत्पादक किसानों को लाभ मिला है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। यह बात भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने पिपलियामंडी मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।
शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने पिपलियामंडी मंडल के बोतलगंज, थडोद, बही पारसनाथ, बालागुढा, अम्बाव, सनावदा, सेमली, सुपडा, कनघट्टी, नेनोरा, खोखरा, सोनी, जेतपुरा, काचरिया चन्द्रावत, बाबुखेडा, ढकनिया, बेलारा, देवरी, लसुडिया राठौर, लुनाहेडा, गुडभेली में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि 10 वर्षाे में मोदी सरकार के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र में हर क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोडी है। किसानों के लिए जितनी योजनाएं मोदी सरकार में आई उतनी कोई भी सरकार नहीं लाई। किसान सम्मान निधि से आज क्षेत्र के किसानों को साल में 6 हजार की आर्थिक सहायता मिल रही। मलहारगढ़ सिंचाई योजना से क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसी के साथ ही रेलवे में ओवरब्रिज, दोहरीकरण सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। पिपलियामंडी में रेलवे ओवरब्रिज बनने से आवागमन और सुलभ हो गया है। बालागुढा-अम्बाव कनघट्टी राजस्थान सीमा तक मार्ग का निर्माण के साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारीकरण और भवनों का निर्माण होने स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हुई है। आयुष्मान योजना गरीबों और मजदूरो के लिए वरदान साबित हो रही है। किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक का इलाज निशुल्क मिल रहा है। मल्हारगढ विधानसभा प्रभारी मानसिंह माछोपुरिया ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षीय कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। हमें तीसरी बार हर बूथ पर हमें 370 से अधिक वोटो से जितना है। मोदी जी के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने हर क्षेत्र में विकास किया है। इस बार फिर से मोदी सरकार बनाने में योगदान करें। 
इस दौरान संयोजक राजेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत, मंडल प्रभारी संजय मुरडिया, विधानसभा सोशल मिडिया प्रभारी इन्द्रजीत भटृट, दीलीप गोयल, भारत सिंह सोनगरा, हर्ष पाटिल, जनपद सदस्य कमलेश पाटीदार, बंशी धनगर, प्रकाश पाटीदार, विनोद धनगर, शिवपाल सिंह, फुलसिंह चौहान, रमेश ग्वाला सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE