KHABAR : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि नीमच पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल के नेतृत्व में कामकाजी बैठक का किया आयोजन, पढे़ खबर 

April 27, 2024, 6:57 pm




नीमच। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि नीमच पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल के नेतृत्व में कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।  मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी डॉ. सुषमा आर्य जिला प्रभारी किरण शर्मा सह प्रभारी वंदना खंडेलवाल प्रीति रोखले जिला मंत्री मंदसौर जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा नगर परिषद अध्यक्ष अठाना रिंका जैन ने संबोधित किया।  आगामी 3 मई 2024 को नीमच जावद व मनासा विधानसभा का महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित करने के लिए विचार विमर्श व रूपरेखा तैयार की गई साथ ही चुनाव प्रचार प्रसार की योजना बनाई गई इस कार्यक्रम में जिला मंत्री सुनीता मेहता महिला मोर्चा जिला मंत्री आशा शर्मा लक्ष्मी नागदा सोशल मीडिया प्रभारी भानुप्रिया बैरागी मंडल अध्यक्ष कमलेश मांदलिया, अरुणा तलरेजा, पिंकी सोनी, चंदा बैरागी, विद्या पाटीदार, महामंत्री कौशल्या नायक, पिंकी पाल ने भी  कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए कार्यक्रम में सावित्री वर्मा, राधा वाडिका, संगीता जैन, ज्योति सिसोदिया, ममता तिवारी, उर्मिला चौहान, प्रभा ठाकुर, सोनू सोनगरा, अंजू यादव, उषा शर्मा, मंजू बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP