BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 7:54 pm
NEWS : कपासन पुलिस की कार्यवाई, 311 कार्टून अंग्रेजी अवैध शराब से भरा कंटेनर किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, गुजरात की जा रही थी सप्लाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरे कंटेनर को पकड़ कर 311 कार्टून अवैध शराब के जब्त किया हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। शराब फलासिया ग्राम पंचायत के मटुनिया गांव के ठेके से भर कर गुजरात पहुंचाई जा रही थी।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की धरपकड कार्यवाही करने के समस्त थानाधिकारीयों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एसएचओ कपासन रतन सिंह पु नि को मुखबिर से सुचना मिली की उदयपुर की तरफ से कपासन की तरफ एक आईसर कन्टेनर आ रहा है, जिसके अन्दर भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। मुखबिर की सुचना विश्वसनिय होने से एएसपी परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में एसएचओ कपासन रतन सिंह ने थाने के एएसआई रतनलाल, कानि महेन्द्र सिंह, पप्पूराम, राजेश व यूवराज सिंह की टीम बना नाकाबंदी करने के निर्देश दिये। दरगाह चौराहा कपासन पर नाकाबंदी के दौरान रोड़ पर बैरीयर लगाकर नाकाबन्दी शुरू की। इसी दौराने सुचना अनुसार उदयपुर की तरफ से एक आईसर कन्टेनर आया जिसकी बॉडी पुरी तरह पैक हो कंटेनर को रुकवाकर, चैक किया गया तो उक्त कन्टेनर में भिन्न भिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब की 311 कार्टून भरे मिले।
उक्त अवैध शराब के 311 कार्टून व आईशर कंटेनर को जब्त कर आरोपी कंटेनर चालक खटीक मौहल्ला भादसोड़ा निवासी 29 वर्षीय रतनलाल पुत्र भगवानलाल खटीक वर्तमान निवासी उडपी रेस्टोरेण्ट के पास उधना 3 रास्ता सुरत (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया हैं। 
पुलिस पूछताछ में आरोपी रतनलाल खटीक ने बताया कि यह शराब फलासिया ग्राम पंचायत के मटुनिया गांव के ठेके से गोविन्द यादव ने भरवाई थी, जिसको लेकर चित्तौडगढ़ होता हुआ फोर लाईन से गुजरात लेकर जा रहा था। गुजरात में उक्त शराब व बियर को कहां पर खाली करना था यह गोविन्द यादव ही जानता है। अवैध शराब एवं कंटेनर को जब्त कर पुलिस थाना कपासन पर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। प्रकरण में गोविन्द यादव व वाहन मालिक की तलाश की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE