BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 7:58 pm
BIG NEWS : बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे के साथ लड़े, जिस जज्बे से सैनिक सीमाओं पर युद्ध लड़ते है- विजयवर्गीय, भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न, पढ़े पवन धाकड़ की खबर    

Share On:-

रतलाम। लोकसभा का यह चुनाव देश के लिए और भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे के साथ लड़े, जिस जज्बे से सैनिक सीमाओं पर युद्ध लड़ते है। इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नज़रे लगी है। चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से जब भाजपा की सरकार बनेगी तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम विधानसभा के चुनाव कार्यालय पर जिले की तीनों विधानसभा रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव में जीत के लिए माइक्रो मैनेजमेंट पर ध्यान दे। रतलाम- झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा सीट पर जीत में रतलाम जिले की अहम भूमिका है और उसे देखते हुए शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं को चुनाव में तैनात कर अधिक से अधिक मतों से जीत का लक्ष्य प्राप्त करना है।
विजयवर्गीय ने चुनाव प्रबंधन के विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता बूथ पर सैनिक के जज्बे से चुनाव लड़ेगा तो ऐतिहासिक जीत अवश्य प्राप्त होगी।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आ गए है। चुनाव आंकड़ों से नहीं जीते जाते अपितु कार्यकर्ता का संकल्प ही चुनाव जिताता है। रतलाम शहर में विधानसभा के चुनाव में 60 हजार से अधिक मतों की जीत मिली है। यदि मतदान अधिक से अधिक होगा तो इससे अधिक मतों की जीत प्राप्त करने से भाजपा को कोई रोक नहीं पाएगा। रतलाम में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथ के कार्यकर्ताओं को पूर्व की तरह सम्मानित किया जाएगा।
ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि विधानसभा का चुनाव रतलाम ग्रामीण में भाजपा ने 34,500 मतों से जीता है। लोकसभा में कम से कम 51,000 मतों से जीत का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। कमजोर बूथों पर कार्यकर्ता अधिक मेहनत करेंगे।
आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सैलाना, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने रतलाम शहर एवं कन्हैयालाल पाटीदार ने रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक का संचालन मनोहर पोरवाल ने किया। आभार सह संयोजक प्रहलाद राठौड़ ने माना। इस दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण व बूथ संयोजक आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।
कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल-
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने एवं भाजपा के नेतृत्व में विश्वास जताने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय की उपस्थिति में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला मंत्री शांतिलाल पारगी व अर्जून गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने उनका स्वागत कर सदस्यता प्रदान की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE