BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 6:59 pm
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार का तूफानी दौरा, कांग्रेस की बड़ी मुश्किलें, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मालवा में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में सियासी जाजम को बिछाना शुरू कर दिया है। अब इन प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों की एंट्री भी हो गई है। वहीं स्थानीय विधायक व पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी प्रचार की कमान संभाल ली हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया तूफानी दौरा-
आज नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने नीमच विधानसभा के उत्तर में तूफानी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क की शुरूआत सुबह ग्राम निपानिया आबाद से हुई इसके बाद वे कई गांवों से होते हुए बड़ौली पहुंचे। 15 गांवों के जनसंपर्क में पाटीदार ने मतदाताओं से प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कई गांवों में भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपाईयों का ग्रामीणों ने फूलमाला व साफा पहनाकर स्वागत भी किया। 

वॉईस ऑफ एमपी ने दी पल-पल की अपडेट- 
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के जनसंपर्क के दौरान वॉईस ऑफ एमपी की टीम भी मुस्तैदी से तैनात रही। वॉईस ऑफ एमपी न्यूज चौनल के एडिटर नवीन पाटीदार ने जिलाध्यक्ष पाटीदार के इस दौरे की पल-पल की अपडेट पाठकों व दर्शकों तक पहुंचाई। जिलाध्यक्ष ने आज निपानिया आबाद, सेमली चंद्रावत, सेमली चक, मानपुरा, सेदरिया, सरवानिया बोर, नवलपुरा, सरजना, थड़ौली, नरसिंहपुरा, हनुमंत्या, किशनपुरा व बड़ौली में जनसंपर्क किया। 

इस दौरान सुनील कटारिया, विकास गोयल, देवीलाल पटेल, दीपक नागदा, मनीष भावसार, मदन धनगर, महेश नागदा, लक्ष्मी नारायण धाकड़, बंटी यादव, दशरथ पाटीदार, उमराव सिंह गुर्जर, नरेंद्र सिंह झाला, हिमांशु खटीक सहित अन्य भाजपा पदधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE