KHABAR : नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय उम्मीदवार सुधीर गुप्ता की नामांकन रैली, में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे, शर्मा, पढे़ खबर

April 19, 2024, 4:32 pm




नीमच। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा है की भारतीय जनता पार्टी के नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय उम्मीदवार सुधीर गुप्ता की नामांकन रैली 20 अप्रैल शनिवार को दोपहर 12ः30 बजे गांधी चौराहे मंदसौर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए एक रोड शो के रूप में निकलेगी। जिसमें प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश के अन्य नेता वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे युवा नेता शर्मा नीमच जिले के समस्त सक्रिय दायित्वान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता से आग्रह किया है की अधिक से अधिक संख्या में इस नामांकन रैली में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP