KHABAR : स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नीमच जिले की ग्राम पंचायत पिपल्या रावजी में दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन, पढ़े खबर  

May 2, 2024, 7:31 pm




नीमच। जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुप्रसाद, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग  मयूरी जोक स्वीप नोडल अधिकारी के मार्गशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता और दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को जनपद पंचायत मनासा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।  इस दौरान जनपद पंचायत मनासा के ग्राम पंचायत पिपल्या रावजी के सचिव मनोहरलाल शर्मा, सहायक सचिव सुरेंद्र शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग नीमच से अब्दुल रशीद, डीसी पाटीदार, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, क्लिनिकल साइकोलजिस्ट भूरालाल अहीर, नशा मुक्ति से सुनील तिवारी, देवीलाल मौर्य, दिव्यांग मतदाता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP