देवास। जिले के खातेगांव में एक डंपर ने चाचा-भतीजे को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर घर में जा घुसा। हादसा गुरुवार रात करीब 9.30 बजे हुआ। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात इंदौर-बैतूल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण कलेक्टर और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद रात करीब 3.30 बजे ग्रामीण माने।
हादसा ननासा बस स्टैंड के पास हुआ। राहुल गुर्जर और उसके चाचा लखन गुर्जर भजन-कीर्तन में जा रहे थे। दोनों रोड के किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान इंदौर से खातेगांव की ओर जा रहा डंपर दोनों को रौंदते हुए हरिओम पटेल के घर में जा घुसा।