BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 12:38 pm
KHABAR : पीएसएससीआईवीई भोपाल में अकादमिक पुस्‍तकों के प्रकाशन पर कार्यशाला, स्वाति महर्षि ने सिखाए पुस्‍तक लेखन के गुर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई) भोपाल में अकादमिक पुस्‍तकों के प्रकाशन पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्‍य वक्‍ता स्प्रिंगर नेचर की संपादकीय निदेशक स्वाति महर्षि ने कहा कि शोध पत्रों के प्रकाशन का ट्रेंड बहुत तेजी से बदल रहा है, हमें इसके साथ चलने की जरूरत है। उन्‍होंने पुस्तक प्रकाशन जगत में बदलावों और जरूरतों के बारे में बताते हुए कहा कि शोधकर्ताओं को इसके लिए तैयारी करने की आवश्यकता है।


कार्यशाला में स्‍वाति महर्षि ने पुस्तक प्रकाशन प्रक्रिया, पुस्‍तक प्रपोजल, पुस्‍तक के लिए मैनुस्क्रिप्ट की तैयारी, पुस्‍तक रिव्यू प्रक्रिया, प्रकाशन के बाद की प्रक्रिया, ओपन एक्सेस पुस्तकें व एआई जैसे विषयों को विस्‍तार से बताया। कार्यशाला के अंत में स्वाति ने पीएसएससीआईवीई के संकाय सदस्‍यों एवं पाठ्यपुस्‍तकों के डेवलपमेंट से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के प्रश्‍नों के भी उत्तर दिए। कार्यक्रम निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने कहा कि हमारा संस्‍थान स्कूलों में शिक्षा के व्‍यावसायीकरण के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अनुसंधान, विकास, प्रशिक्षण और विस्तार को बढ़ावा देने का कार्य करता है।


कार्यशाला में अल्पना सगवाल, प्रतीक मित्‍तल, कुंज वर्मा, क्षेत्रीय शिक्षा संस्‍थान के लाइब्रेरियन आरके त्रिपाठी और पीएसएसीआईवीई से कार्यक्रम संयोजक संस्‍थान के इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्‍यापक डॉ. मुनेश चंद्रा, कार्यक्रम समन्वयक सहायक पुस्तकाल अध्यक्ष डॉ. रजनीश, सह समन्वयक अपर्णा व्यास, संस्‍थान के संकाय सदस्‍यों के साथ संस्‍थान में अध्ययनरत व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण में डिप्लोमा कार्यक्रम (डीवीईटी) के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE