BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 12:46 pm
BIG NEWS : घर का आंगन और खाना खाती महिला, जब पहुंचा पति तो चरित्र शंका को लेकर उठाया ये खौफनाक कदम, अब न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बड़वानी आनन्द कुमार तिवारी ने अपने दिए गए एक फैसले में पिता द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर आरोपी दिनेश पिता लछिया उर्फ लक्ष्मण बारेला, निवासी मेम्बरा फलियां, ग्राम ढेंचा, थाना सिलावद, जिला बडवानी द्वारा पत्नी वालकी बाई की हत्या करने के आरोप में अजीवन कारावास एवं एक हजार अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में पैरवी करने वाले लोक अभियोजक दीपक चौहान से प्राप्त जानकारी अनुसार 12 नवंबर 2021 को मृतिका वालकीबाई अपने घर के आंगन में बैठकर खाना खा रही थी, तभी आरोपी दिनेश के द्वारा अपनी पत्नी वालकी बाई पर चरित्र शंका को लेकर दराते से वार किया। दराता मृतिका के सिर पर लगा व मृतिका भागने लगी तो, आरोपी उसे पकडकर, पास मे खेत के सेडे पर ले गया व उस पर दराता एवं पत्थर से वार किया। उक्त घटना की सूचना आरोपी के पिता लछिया उर्फ लक्ष्मण के द्वारा पुलिस थाना सिलावद को दी गई। अनुसंधान में पुलिस ने पत्थर, दराता व उन पर पाए रक्त नमुना एवं अभियुक्त के कपड़ों एक मानव रक्त पाया, जिसकी विशेषज्ञ से जांच करने पर समान रक्त पाए जाने की पुष्टि हुई। मर्ग जांच उपरांत आरोपी दिनेश के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया तथा आरोपी धारा 302 भादवि के मे अपराध सिद्ध पाया गया व आरोपी को आजीवन कारावास व 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE